🔥 TRENDING छतरपुर कलेक्टर ने सड़क सुधार, मेडिकल स्... Duniya Vijay’s ‘City Lights’ Completes... અંજાર પોલીસે ₹3.87 લાખનો વિદેશી દારૂ અ... ಸುಳ್ಯದಲ್ಲಿ ನಾಳೆ ಗಾಂಧಿ ಜಯಂತಿ ಪ್ರಯುಕ್ತ ಸ... Ganavi Gowda confined by family as fig... தமிழ்நாடு நாமக்கல் மாவட்டத்தில் வெடி வ...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

सेवा संकल्प अभियान के तहत पथरदेवा में आयोजित हुआ सेवा सेतु कार्यक्रम

✍️ Reporter: Awanish Shankar Rai 🗓 01 Oct 2026, 05:50 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कृषि मंत्री ने दिव्यांगजनों को वितरित की ट्राइसाइकिल, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दिए प्रशस्ति पत्र

देवरिया । सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड परिसर पथरदेवा में आयोजित ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रतिभाग किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित की तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार वितरित करने के साथ ही छह माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया गया।
कृषि मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लोगों का चिह्नांकन कर उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाए तथा विभागीय सेवाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराया जाए।
कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, लाभार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
📲Get App