🔥 TRENDING ಕುರಣಿ, ಉಳ್ಳಾಗಡ್ಡಿ ಖಾನಾಪುರ ಗ್ರಾಮಗಳಲ್ಲಿ... ಇಲಕಲ್ ನಗರದ ಕುಡಿಯುವ ನೀರಿನ ಸಮಸ್ಯೆಗೆ ಶಾಶ್... छठ पूजा पर घर लौट रहे मनीष कुमार झा ला... Kashmir: Killing of Lateef Bhat Crippl... Tripura CM Manik Saha Blames CPI(M) fo... Natural Farming Boosts Yields and Prof...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

सेवा में,

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 18 Nov 2026, 10:04 PM 👁 26
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्रीमान पुलिस अधीक्षक अररिया विषय: मेरे पति श्री मनीष कुमार झा (उम्र लगभग 32 वर्ष) की दिनांक 13-11-2026 से गुमशुदगी के संबंध में त्वरित खोजबीन, रेलवे एवं कंपनी स्तर पर जांच, तकनीकी

सेवा में,

श्रीमान पुलिस अधीक्षक अररिया

विषय: मेरे पति श्री मनीष कुमार झा (उम्र लगभग 32 वर्ष) की दिनांक 13-11-2026 से गुमशुदगी के संबंध में त्वरित खोजबीन, रेलवे एवं कंपनी स्तर पर जांच, तकनीकी साक्ष्यों की जांच तथा सकुशल बरामदगी हेतु आवेदन।

महोदय,सविनय निवेदन है कि मैं अन्नू कुमारी, पति श्री मनीष कुमार झा, निवासी कटहारा, वार्ड संख्या 10, किरकिचिया पंचायत, फारबिसगंज, जिला अररिया, बिहार की निवासी हूँ।

निवेदन है कि मेरे पति श्री मनीष कुमार झा, उम्र लगभग 32 वर्ष, मोबाइल नंबर +91 93844 46910, पश्चिम बंगाल स्थित Sakambari Power Ispat Ltd. कंपनी में Dispatch विभाग में Dispatch Manager के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने दिनांक 16-09-2026 को कंपनी में कार्य प्रारंभ किया था। जनरल मैनेजर श्री यशवंत सिंह (मोबाइल नंबर 7547901322) के माध्यम से उन्होंने उक्त कंपनी में नौकरी ज्वाइन की थी। कॉल से बातचीत प्राप्त जानकारी के अनुसार मोबाइल Swich off हो गया।

मेरे पति दिनांक 13-11-2026 को छठ पूजा के अवसर पर अपने घर आने के लिए लगभग आद्रा स्टेशन से दोपहर 1:00 बजे ट्रेन से प्रस्थान किए थे, लेकिन अत्यंत चिंता का विषय है कि वे अभी तक घर नहीं पहुंचे हैं। उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है। परिजनों द्वारा अपने स्तर से लगातार खोजबीन की जा रही है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस घटना के कारण पूरा परिवार अत्यंत चिंतित एवं मानसिक परेशानी में है।

उक्त यात्रा के दौरान जिस व्यक्ति के मोबाइल फोन से बातचीत हुई थी, उसका मोबाइल नंबर +91 8101846901 है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह व्यक्ति (बांकारो) स्टेशन पर उतर गया था। अतः उक्त मोबाइल नंबर एवं संबंधित व्यक्ति की पहचान तथा बातचीत के विवरण की भी नियमानुसार जांच कराई जाए।

मेरे पति की गुमशुदगी की परिस्थितियों को देखते हुए उनकी सुरक्षा एवं जीवन को लेकर परिवार के सभी सदस्य अत्यंत चिंतित हैं। अतः पुलिस प्रशासन से तत्काल सहायता की आवश्यकता है।

अतः श्रीमान से विनम्र अनुरोध है कि निम्नलिखित बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई करने की कृपा करें:

1. मेरे पति मनीष कुमार झा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल खोजबीन प्रारंभ कराई जाए।

2. खड़गपुर–हटिया एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18035) के संभावित रेल यात्रा मार्ग तथा संबंधित रेलवे स्टेशनों के CCTV फुटेज की जांच कराई जाए।

3. आद्रा, बोकारो एवं अन्य संभावित रेलवे स्टेशनों के GRP एवं RPF से समन्वय स्थापित कर उनकी तलाश कराई जाए।

4. उनके मोबाइल नंबर की अंतिम लोकेशन, CDR एवं अन्य उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों की जांच नियमानुसार कराई जाए।

5. मोबाइल नंबर +91 8101846901 से संबंधित व्यक्ति की पहचान एवं दिनांक 13-11-2026 को हुई बातचीत के संबंध में आवश्यक जांच कराई जाए।

6. Sakambari Power Ispat Ltd. कंपनी के प्रबंधन, जनरल मैनेजर श्री यशवंत सिंह तथा संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ कर मेरे पति की नौकरी, अंतिम उपस्थिति, कार्यस्थल छोड़ने की तारीख एवं उनके अंतिम संपर्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की जाए।

7. पश्चिम बंगाल एवं बिहार के संबंधित थानों को उनकी तस्वीर एवं गुमशुदगी की सूचना भेजी जाए।

8. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल एवं अन्य संभावित स्थानों पर उनकी तलाश कराई जाए।

9. सोशल मीडिया एवं पुलिस के आधिकारिक माध्यमों से उनकी तस्वीर और पहचान प्रसारित कराई जाए।

10. मामले की जांच की प्रगति से परिवार को अवगत कराया जाए तथा मेरे पति को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जाए।

महोदय, एक पत्नी होने के नाते मैं अपने पति की सुरक्षित वापसी की प्रतीक्षा कर रही हूँ। परिवार की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। इसलिए आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर शीघ्र एवं निष्पक्ष जांच तथा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

संलग्न दस्तावेज:

1. गुमशुदा मनीष कुमार झा की दो तस्वीरें।

2. गुमशुदा व्यक्ति के पहचान पत्र की छायाप्रति।

3. Sakambari Power Ispat Ltd. कंपनी के कार्यस्थल एवं नौकरी संबंधी ।

प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु:

1. श्रीमान फारबिसगंज पुलिस पदाधिकारी

2. श्रीमान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), फारबिसगंज।
3. संबंधित GRP थाना एवं RPF कार्यालय।

4. संबंधित रेलवे पुलिस पदाधिकारी, पश्चिम बंगाल। भवदीया,

श्रीमती अन्नू कुमारी

पति का नाम: श्री मनीष कुमार झा

पता: कटहारा, वार्ड संख्या 10, किरकिचिया पंचायत, फारबिसगंज,

मोबाइल नंबर: 8252560778,+918789758358
📲Get App