🔥 ट्रेंडिंग उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को 26 सितंबर... सत्यापन: शाहरुख खान का सऊदी अरब पर मौत... हिमाचल के ट्रक चालक ने ड्राइविंग जीवन... અમદાવાદ ક્રાઈમ બ્રાન્ચે 1.5 કરોડ રૂપિય... वायरल वीडियो ने उजागर किया बिहार के ती... अजय देवगन: अगर काजोल ने ड्रीश्यम में भ...
25 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

सिढ़पुरा में जुआ खेलते चार गिरफ्तार, 41,250 रुपये और ताश की गड्डी बरामद

✍️ रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 24 सित. 2026, 09:15 PM 👁 20
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थाना सिढ़पुरा पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 41,250 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद की है।

थाना सिढ़पुरा पुलिस ने बुधवार को जुआ खेलते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 41,250 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह के निर्देशन में अवैध जुआ व सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस टीम ने वीरेंद्र निवासी नगला हरचंदी की समर के पास जुआ खेल रहे इन चार लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में सुधीर पुत्र सत्यभान निवासी मोहल्ला पंतनगर, आबिद पुत्र लतीफ निवासी मोहल्ला गांधी नगर, आशीष पुत्र मदनलाल गुप्ता निवासी मोहल्ला कायस्थान और सुशील पुत्र इंद्रपाल निवासी मोहल्ला कायस्थान, कस्बा व थाना सिढ़पुरा शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ बरामदगी के आधार पर थाना सिढ़पुरा में मुकदमा संख्या 166/26, धारा 13 जी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष प्रदीप मलिक सहित पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
📲Get App