🔥 TRENDING दुर्गा माता मंदिर में 14वां विशाल जागर... Solar-powered toilet installed at Chha... Eight injured, including pregnant woma... Paan Vendor Sets Up Stall Inside 3AC C... अयोध्या दीपोत्सव આજે હારીજ ખાતે કે.પી. હાઈસ્કૂલના આદરણી...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम समीर ने दिए सख्त निर्देश, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने पर जोर।
Local

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम समीर ने दिए सख्त निर्देश, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने पर जोर।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 15 Oct 2026, 10:22 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

स्कूली छात्रों के माध्यम से चलेगा जागरूकता अभियान, सड़क के गड्ढों की मरम्मत और अवैध कट बंद कराने पर जोर।

उरई, जालौन। जिलाधिकारी समीर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने, स्कूली छात्रों के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता फैलाने तथा सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत कराने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना चल रहे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने ओवरस्पीडिंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। साथ ही सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने तथा दुर्घटनाओं का कारण बनने वाले अवैध कटों को बंद कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा से जुड़े जनजागरूकता कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने पर बल दिया, ताकि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। बैठक में संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क सुरक्षा के उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए।
📲Get App