🔥 ट्रेंडिंग राजस्थान के केकड़ी के सभी मतदान केंद्र... उपराष्ट्रपति और वित्त मंत्री करेंगे जय... ପି ଏମ ଶ୍ରୀ ସରକାରୀ ଉଚ୍ଚ ବିଦ୍ୟାଳୟରେ ବିଜ୍... सीओ शाहबाद देवकीनंदन ने किया थाना शाहब... वाराणसी के ‘Wings Over Ganges’ एयर शो... झपटमारी कर लूटा गया सोने का मंगलसूत्र...
18 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा: स्टंट ड्राइविंग और ओवरस्पीडिंग के खिलाफ चला चेकिंग अभियान, 30 वाहनों के चालान

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 18 नव. 2026, 07:09 PM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती, स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष जांच अभियान जारी

झांसी। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत 17 नवंबर 2026 को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टंट ड्राइविंग और ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 30 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल वाहनों की फिटनेस और उनमें निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने की भी जांच की गई। जांच के दौरान मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए 06 स्कूली वाहनों के चालान किए गए। अभियान के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया।
📲Get App