📷 चित्र स्रोत: Wikimedia Commons / IvanZg22
शिक्षा
सतना कॉलेज प्राचार्य निलंबित
✍️ Amar Ujala · Bhopal
🗓 10 अग. 2026, 07:14 PM
👁 3
सतना के एक सरकारी कॉलेज के प्राचार्य को एक छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जांच में पद के दुरुपयोग और अमर्यादित आचरण की पुष्टि हुई है।
मध्य प्रदेश के सतना जिले के एक सरकारी कॉलेज के प्राचार्य को एक छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग की जांच में पद के दुरुपयोग और अमर्यादित आचरण की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। निलंबित प्राचार्य डॉ एससी राय कॉलेज के प्रभारी थे। विभाग ने प्राचार्य के व्यवहार की शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की।