🔥 TRENDING IMD Issues Extremely Heavy Rainfall Al... Mandaadi Review: Strong First Half, We... Arunachal Police Probe Alleged Chemica... Arunachal CM Meets Legislators and ZP... Arunachal Pradesh Govt Launches Plan t... Film Shoots in Kashmir Offer Fresh Job...
10 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

सिद्धार्थ कंप्रेशन ट्रस्ट के कुक का श्रद्धांजलि

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 09 Sep 2026, 09:44 PM 👁 13
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिद्धार्थ कॉम्पेशन कि कूक को विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम कुमार समेत कई लोग ने दिया श्रद्धांजलि

बोधगया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

सिद्धार्थ कम्पैशन ट्रस्ट में कुक थी ट्रान माता जी को दी गई भावश्रद्धांजलि, डॉ. प्रेम कुमार समेत गणमान्य लोगों ने किया नमन



बोधगया। सिद्धार्थ कम्पैशन ट्रस्ट, हथियार बोधगया में आज आदरणीय कुक थी ट्रान माता जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भंतेगण द्वारा मंत्रोच्चारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भी माता जी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सेवा और मानवता के प्रति योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सिद्धार्थ कम्पैशन ट्रस्ट, हथियार बोधगया के चेयरमैन विवेक कुमार कल्याण एवं उनके पूरे परिवार की ओर से किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब बोधगया, एनजीओ एसोसिएशन के गणमान्य सदस्य, मीडिया एवं पत्रकार, शिक्षक तथा ट्रस्ट की चारों शाखाओं के स्कूली बच्चे शामिल हुए।

वक्ताओं ने कहा कि कुक थी ट्रान माता जी सिद्धार्थ कम्पैशन ट्रस्ट की भारत की उप निदेशक के रूप में भी सेवा करती थीं। वह ट्रस्ट की सम्मानित सदस्य होने के साथ-साथ विवेक कुमार कल्याण के लिए एक स्नेहमयी मां, मार्गदर्शक और प्रेरणा का स्रोत थीं। उन्होंने गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

बताया गया कि विवेक कुमार कल्याण की माता जी से पहली मुलाकात वर्ष 2003 में बोधगया में हुई थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर सामाजिक एवं सेवा कार्यों की शुरुआत की। जरूरतमंद लोगों के लिए पेयजल और जल सुविधाओं की व्यवस्था से शुरू हुआ यह अभियान वर्ष 2004 में ग्रामीण क्षेत्र के 40 गरीब बच्चों के लिए एक छोटे विद्यालय की स्थापना तक पहुंचा।

आज सिद्धार्थ कम्पैशन ट्रस्ट के चार विद्यालय संचालित हैं, जिनमें करीब 1,000 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। गरीब एवं वंचित परिवारों के बच्चों को यहां निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। माता जी के सहयोग और प्रेरणा से महिलाओं एवं पुरुषों के लिए सिलाई प्रशिक्षण और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र भी शुरू किए गए, जिसके बाद अनेक लोगों को रोजगार के अवसर मिले।

ट्रस्ट की ओर से गरीब परिवारों के लिए निःशुल्क चिकित्सा क्लिनिक भी संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा कई सामाजिक एवं मानवीय सेवा कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

वक्ताओं ने कहा कि कुक थी ट्रान माता जी ने भारत के गरीब और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। बोधगया के लोगों के बीच उनका विशेष सम्मान था। 4 अगस्त को उनके निधन के बाद शहर के लोग उन्हें भावुक होकर याद कर रहे हैं।

विवेक कुमार कल्याण ने कहा कि माता जी का निधन उनके लिए गहरे सदमे की तरह है। उन्होंने कहा कि उनका प्रेम, मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहेगा। उनकी दयालुता, करुणा, प्रेम और मानवता के प्रति समर्पण को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।

उन्होंने कहा कि कुक थी ट्रान माता जी की करुणा, दयालुता, ज्ञान और आशीर्वाद हमेशा मानवता की सेवा तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए प्रेरणा देते रहेंगे।

कार्यक्रम में ये गणमान्य लोग रहे मौजूद

मुरारी सिंह चंद्रवंशी, दीपक कुमार, डॉ. राजेश कुमार, अजय कल्याण, डॉ. अमरदीप कुमार, विजय कल्याण, डॉ. राजेश कुमार राजू, आनंद विक्रम, करुण सिन्हा, हर्षा सिन्हा, बबन सिंह, डॉ. कमलेश कुमार, रामबली प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
📲Get App