🔥 ट्रेंडिंग हवा की गुणवत्ता सुधरने पर दिल्ली‑एनसीआ... मनीला शिखर सम्मेलन में मोदी ने नालंदा... महेंद्र सिंह धोनी ने IPL को कहा अलविदा... कांकेर एसपी ने पुलिस अधिकारियों की समी... Reporter Vijay Kumar bajpatti Bakri te... फॉक्सवैगन पूर्व प्रबंधक और माँ ने नौकर...
17 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*सदस्यों ने गौमाता की पूजा अर्चना की । संरक्षण एवं सेवा का लिया संकल्प

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 17 नव. 2026, 04:53 PM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*सदस्यों ने गौमाता की पूजा अर्चना की । संरक्षण एवं सेवा का लिया संकल्प*

खैरथल हीरालाल भूरानी

माकड़वाली स्थित कृष्ण कृपा धाम माकड़वाली गौशाला में गोपाष्टमी का पावन पर्व श्रद्धापूर्वक भक्तिभाव से मनाया गया ।
इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी, मेडिको फ्रेंड्स संदेश सोसायटी और सिंधु सत्कार समिति के तत्वाधान में संयोजक डॉ लाल थदानी ने बताया कि गौशाला में गायो की पूजा अर्चना की गई, तिलक लगा कर चुनरी ओढ़ाई । पैरों में मेंहदी लगाई । नए वस्त्र धारण करा कर उन्हें गुड, हरा चारा एवं रजका खिला कर सुख समृद्धि की कामना की गई । सभी उपस्थित जनों द्वारा गौमाता की परिक्रमा की गई ।
इस अवसर पर डॉ दीपा थदानी अति प्रधानाचार्य जेएलएन मेडीकल कॉलेज अजमेर ने गौसेवा को भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था एवं मानवता का महत्वपूर्ण अंग बताया । विजय शर्मा ने कहा कि गाय धार्मिक आस्था के अलावा बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । रामकृष्ण जी महाराज से आशीर्वाद लेते हुए सदस्यों ने गौमाता की नियमित सेवा और संरक्षण करने का संकल्प लिया गया ।
गौ पूजन के पश्चात महाराज द्वारा प्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर पर रिद्धिम गर्ग, सरला शर्मा, गोपेन्द्र राठौड़, उमेश चंदानी, दीपा पारवानी ,राजकुमार लोहिया, संजीव शर्मा, आदि उपस्थित थे ।
📲Get App