🔥 ट्रेंडिंग જોરાપુરા ગામની શાળામાં રાજ્યપાલનું યોગ... जौनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी! कड़ोदरा‑बारडोली रोड पर टेम्पो में भीषण... टोक के निवाई तहसील के काड़ीली गांव में... गादाणा मे नंदघर केंद्र पर हर्षोल्लास क... सुबह से सड़क पर जाम जैसी स्थिति बनी हु...
06 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर में भाजपा नेता के घर गोलीबारी

सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर में भाजपा नेता के घर गोलीबारी

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 13 सित. 2026, 11:19 AM 👁 96
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वैशाली जिला के सदर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता सह विश्व हिंदू संगठन के कार्यकर्ता के घर पर बाइक सवार बदमाशों ने किया गोलीबारी

हाजीपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

हाजीपुर बीती रात सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर में भाजपा नेता राजीव ब्रह्मर्षि के घर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने अंधाधुंध 10 से 15 राउंड फायरिंग* कर दी।

गोली के निशान घर के मेन गेट से लेकर बेडरूम तक मिले हैं। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त भाजपा नेता घर में ही मौजूद थे। इस दौरान एक कार्यकर्ता बाल-बाल बच गया।

सूचना मिलते ही एसएसपी शुभांक मिश्रा* दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ग्रामीण, एसडीपीओ और एफएसएल की टीम ने मौके से 11 खोखे बरामद* कर साक्ष्य जुटाए।

एसएसपी ने कहा, *"सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। कई तरह के विवाद सामने आ रहे हैं, जांच के बाद ही कारण स्पष्ट होगा।"*

फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।
वाइट--एसपी वैशाली
📲Get App