🔥 ट्रेंडिंग Trump's tariff stance rattles European... Central Government Announces New SSR P... Minister Priyank Kharge Accused of Rol... സി.എം.പി പ്രതിഷേധ മാർച്ച് നടത്തി. Half of Karnataka’s Reservoirs Dry as... दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे लेफ्टिन...
16 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

सैद नगली में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की भव्य राम बारात, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

✍️ रिपोर्टर: सतीश चंद्र राणा 🗓 16 अक्टू. 2026, 10:48 AM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नगर पंचायत सैद नगली में नवयुवक रामलीला संघ द्वारा आयोजित भगवान श्रीराम की रामलीला के उपलक्ष्य में एक भव्य राम बारात निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अमरोहा। नगर पंचायत सैद नगली में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवयुवक रामलीला संघ के तत्वावधान में भगवान श्रीराम की रामलीला के अंतर्गत एक भव्य राम बारात का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक ने राम बारात में शामिल होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती उतारकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हसनपुर चेयरमैन राजपाल सैनी उपस्थित रहे। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भगवान श्रीराम के जयकारों से भक्तिमय हो गया। आयोजन समिति की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।

इस मौके पर भाजपा जिला अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष संजय सहदेव, रामलीला कमेटी अध्यक्ष नवनीत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अतुल गुप्ता, डॉ. राजेश विचारक, उमाशंकर गर्ग, अनुराग गर्ग, उमंग अग्रवाल, करुण गुप्ता, सत्यम गुप्ता, दिनेश टांक, निशित गुप्ता, शिवम कौशिक, कमल वर्मा, अनिकेत गुप्ता, पीयूष वर्मा, प्रमोद वर्मा, सभासद अमित भाटी, नामित सभासद शेखर गुप्ता, राजू गुप्ता, मुदित गुप्ता, दयानन्द चौधरी और अर्पित गुप्ता सहित रामलीला कमेटी के समस्त सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
📲Get App