🔥 TRENDING રાજકોટમાં સૌરાષ્ટ્રના સૌથી મોટા રાવણનુ... OLX 200 mobile baramad kiye Rajasthan विजयादशमी पर योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर... Maharashtra Garba Incident: Accused Mo... Maharashtra Minister Pankaja Munde Dis... Shami hopeful of India recall despite...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सीतापुर में NH-30 के किनारे अवैध दुकानों
Local

सीतापुर में NH-30 के किनारे अवैध दुकानों

✍️ Reporter: Satyaprakash Shukla 🗓 03 Sep 2026, 08:54 PM 👁 67
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के किनारे सड़क की जमीन पर बनी अवैध दुकानों और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कई दुकानों को हटाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से मौके पर दुकानदारों में नाराजगी देखने को मिली।

दुकानदारों का आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें पर्याप्त सूचना दिए बिना ही कार्रवाई शुरू कर दी। उनका कहना है कि लंबे समय से दुकानें लगाकर वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। अचानक दुकानों के हटाए जाने से उनका रोजगार छिन गया और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया।
वहीं, प्रशासन की ओर से सड़क किनारे अतिक्रमण और अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की गई। अधिकारियों का कहना है कि सड़क की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराना जरूरी है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रहे और राहगीरों को परेशानी न हो।
कार्रवाई के दौरान बुलडोजर से दुकानों को हटाया गया। दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि कार्रवाई से पहले उचित नोटिस और वैकल्पिक व्यवस्था का ध्यान रखा जाए, ताकि उनका रोजगार पूरी तरह प्रभावित न हो।
सीतापुर में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई पहले भी सामने आती रही है
📲Get App