🔥 TRENDING NIA conducts raids in Maharashtra and... Actor Anuraj Chahal to Join Zee TV’s ‘... Rohit Sharma to debut on TV this Septe... Cricket Star Rohit Sharma Launches TV... Yash's 'Toxic' Slumps 94% on Monday, B... Yash’s latest film sees steep box‑offi...
01 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सीतापुर में महिला की पीट-पीटकर हत्या, छह लोगों पर मुकदमा

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 31 Aug 2026, 10:58 PM 👁 7
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के अगैया गांव में सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान विवाद के बाद महिला की पिटाई कर दी गई। मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि बंसीपुर गांव निवासी दुराली (50) अपनी बेटी मोहिनी के साथ उसकी ससुराल में आयोजित कार्यक्रम में गई थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महिला के साथ मारपीट की गई।
घटना की सूचना मिलते ही महमूदाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की बेटी के बयान के आधार पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
पुलिस के अनुसार, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।
📲Get App