🔥 TRENDING गोवा पुलिस के सम्मान में ‘राइड ऑफ प्रा... સાબરકાંઠામાં ₹14.24 કરોડનું સાયબર ફ્રો... મોડાસામાં અઢી વર્ષના બાળકને ઈન્જેક્શનન... भुज में हिन्दु युवा संगठन द्वारा शिवलि... गोवा पुलिस के राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्... ઈસ્ટ ઝોનએ સેન્ટ્રલ ઝોનને હરાવી ફાઇનલમા...
01 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सीतापुर में बूंदाबांदी के बीच चला बुलडोजर जिला अस्पताल मार्ग से हटाया गया अतिक्रमण, एंबुलेंस और मरीजों को मिलेगी राहत

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 01 Sep 2026, 04:20 PM 👁 2
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर। शहर में मंगलवार को बूंदाबांदी के बीच जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के आसपास अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। सड़क के दोनों तरफ लंबे समय से लगी अवैध दुकानों, गुमटियों, ठेलों और खोमचों को बुलडोजर चलाकर हटाया गया।

सीतापुर। शहर में मंगलवार को बूंदाबांदी के बीच जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के आसपास अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। सड़क के दोनों तरफ लंबे समय से लगी अवैध दुकानों, गुमटियों, ठेलों और खोमचों को बुलडोजर चलाकर हटाया गया।
अस्पताल मार्ग पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। सड़क किनारे दुकानों और बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से मरीजों को लेकर आने-जाने वाली एंबुलेंस को भी रास्ता मिलने में परेशानी होती थी। कार्रवाई के बाद अस्पताल जाने वाले मार्ग के खुलने से मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ ही एंबुलेंस चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
नगर पालिका की प्रभारी अधिशासी अधिकारी एवं एसडीएम न्यायिक सीमा सिंह के निर्देश पर टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही अवैध दुकानदारों और ठेला-खोमचा लगाने वालों में हड़कंप मच गया।
प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि दोबारा सड़क पर कब्जा करने की कोशिश की गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल क्षेत्र में अतिक्रमण हटने से यातायात व्यवस्था बेहतर होने और मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के आसपास पहले भी सड़क पर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या सामने आती रही है।
📲Get App