🔥 TRENDING Bihar Health Minister Nishant Kumar Ur... Villagers Detain Newlywed Woman and Si... Three arrested for tearing posters on... Indore interior designer, 24, dies by... लखनऊ Ujjain Police Arrest Gaziyabad Youth O...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सीतामढ़ी थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप लुट कांड में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 23 Nov 2026, 03:48 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिला के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप लुट कांड में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने घटना के 48 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

नवादा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

वादा जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप लूटकांड में 48 घंटे के अंदर एक गिरफ्तार

लाइनर निकला थाना क्षेत्र के बारात गांव का अभिषेक, देसी पिस्टल, कारतूस और 20 हजार रुपये बरामद; दूसरे अपराधी की तलाश में छापेमारी


नवादा। सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के रेपुरा स्थित हरि ओम फ्यूल पेट्रोल पंप लूटकांड में नवादा पुलिस ने 48 घंटे के अंदर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अवैध देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, लूटे गए 20 हजार रुपये, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लूट की घटना में लाइनर की भूमिका निभा रहा था। वहीं, दूसरे अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

सोमवार को नवादा एसपी अभिनव धीमान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर की रात करीब 3 बजे मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने रेपुरा स्थित एनएसएस इंटरप्राइजेज हरि ओम फ्यूल पेट्रोल पंप के कार्यालय में हथियार का भय दिखाकर फायरिंग की और 30 हजार रुपये नकद तथा एक मोबाइल लूट लिया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर रजौली एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और चपटा हुआ पिलेट भी बरामद किया गया। इसके बाद तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर बारात गांव से अभिषेक कुमार उर्फ गुनगुन कुमार सिंह (31), पिता संजय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में उसने कथित रूप से लूटकांड में लाइनर की भूमिका स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर बारात गांव के बाहर खेत में छिपाकर रखी गई देसी पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी सीतामढ़ी थाना कांड संख्या 100/26 में आपराधिक इतिहास रहा है।

इस मामले में सीतामढ़ी थाना कांड संख्या 128/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस अब दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी और लूट की शेष राशि की बरामदगी के लिए कार्रवाई कर रही है।

बाईट अभिनव धीमान नवादा पुलिस अधीक्षक
📲Get App