🔥 TRENDING ગાંધીનગરના નવા G‑Gen મેયર રૂપસિંગ ઠાકો... करैरा थाने में 13.26 ग्राम मादक पदार्थ... बड़वानी के पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय... I.N.D.I.A. Bloc to Protest in Bengalur... Rajasthan Tops Sales at SARAS Mela Tra... Fake bail orders posted on Rajasthan H...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सीतामढ़ी से पुलिस ने बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले दस आरोपियों कि गिरफ्तार किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 20 Oct 2026, 07:02 AM 👁 60
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतामढ़ी पुलिस ने एक बड़ी घटना को अंजाम देने के पहले दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हथियार ओर कारतूस बरामद

सीतामढ़ी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

सीतामढ़ी पुलिस ने बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार । पिस्तौल और कारतूस बरामद

सीतामढ़ी जिले में लगातार हो रही लूट की घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रून्नीसैदपुर, बाजपट्टी और नानपुर थाना क्षेत्रों में हुई लूट की वारदातों में शामिल है । इनके पास से पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य नानपुर और बाजपट्टी में सीएसपी केंद्र के साथ एक आभूषण दुकान को लूटने की फुल फ्रूफ योजना बना रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क और पूर्व की घटनाओं में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।
वहीं, गिरोह का सरगना दीपक कुमार अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने इस पूरे मामले में एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। जो पूरी योजना की मास्टर माइंड मानी जा रही है ।
बाइट: राजीव कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ1
📲Get App