🔥 TRENDING Plot to Frame Jammu Jeweller Involves... Bihar Police Officer Throws Man Off Tr... Police Lapses in Veeramani Case Give V... Vir Das Secures Third International Em... Lionel Richie Undergoes Heart Procedur... Netflix’s 6 Must‑See Queer Movies and...
27 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Weather

सीतामढ़ी में बागमती नदी खतरे के निशान से ऊपर, 22 साल बाद भयावह जलस्तर

✍️ Reporter: Avinash Kumar 🗓 27 Sep 2026, 08:40 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार के सीतामढ़ी जिले में बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। करीब 22 साल बाद नदी में इतना भयावह जलस्तर देखा जा रहा है।

सीतामढ़ी जिले के बेलसंड प्रखंड के माड़र गांव के बागमती पुल पर बागमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रहा है। नदी का यह बढ़ा हुआ जलस्तर और तेज बहाव आसपास के इलाकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बागमती नदी में लगभग 22 वर्षों के बाद इस तरह का भयावह जलस्तर देखने को मिल रहा है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारे, पुल के नीचे या तेज बहाव वाले पानी के पास जाने से बचें। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की हिदायत दी गई है।
📲Get App