🔥 ट्रेंडिंग ಪರಂಪರಾ ರಕ್ಷಣಾ ದಿನದ ಆಚರಣೆಗೆ ಪೂರ್ವಭಾವಿ ಸ... राज्य स्तरीय प्रथम भगत सिंह कप ताइक्वा... ધાંગધ્રા ના જશાપર નારીચાણા ખાતે ૨૧ કરો... हरदोई के पिहानी में युवा द्वारा गोलीबा... मीना बड़ौदा में कलश यात्रा के साथ कथा... காரைக்குடியில் மருது பாண்டியர்கள் நினை...
29 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सीतामढ़ी जिला के रुन्नी सैदपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 22पर तेज रफ्तार कार और ट्रक और कार के बिच हुई आमने सामने भिड़ंत

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 29 नव. 2026, 05:43 PM 👁 26
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सीतामढ़ी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

रुन्नीसैदपुर में रफ्तार का कहर! ट्रक और ब्रेजा कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर, छह फीट गहरे गड्ढे में पलटी कार।सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 22 पर रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। थुम्मा दुर्गा मंदिर के समीप एक तीखे मोड़ पर ट्रक और ब्रेजा कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ब्रेजा कार सड़क किनारे करीब छह फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के मुताबिक , रविवार की सुबह करीब 3 बजकर 15 मिनट पर मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी की ओर जा रहा एक ट्रक और सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर की तरफ आ रही ब्रेजा कार के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चला रहे युवक का पैर टूट गया। टक्कर के बाद चालक कार के अंदर ही बुरी तरह फंस गया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायल चालक को बाहर निकाला और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल घायल कार चालक की पहचान नहीं हो सकी है।
वहीं, हादसे में ट्रक चालक हाजीपुर निवासी दिलीप कुमार सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही रुन्नीसैदपुर थाना के एसआई पंचमणि कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर सड़क पर आवागमन सामान्य कराया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस हादसे के बाद एक बार फिर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार और तीखे मोड़ों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
📲Get App