🔥 TRENDING Bihar Man Climbs 133kV Power Tower Ami... Bihar Bridge Naming Row: When Did Kach... IIT Patna Hosts India‑Sri Lanka Worksh... 7‑Year‑Old Boy Allegedly Rapes 14‑Year... Bhopal’s Iron Traders Await Market for... Two Rajasthan Drug Smugglers Arrested...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

संत नगर में स्कूल के सामने कचरे के ढेर से छात्रों एवं यात्रियों को हो रही परेशानी

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 17 Nov 2026, 06:21 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

संत नगर में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा रोज स्कूल के सामने कचरे का ढेर लगने की शिकायत कांग्रेस नेता आत्माराम सूर्यवंशी ने की है, जिससे छात्रों और आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।

संत नगर में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा रोज स्कूल के सामने कचरे का ढेर लगने की शिकायत कांग्रेस नेता आत्माराम सूर्यवंशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए की है।

इस कचरे के ढेर से आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है और स्कूल के बच्चों को सुबह सुबह गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनके पढ़ाई पर भी असर पड़ता है। इसके अलावा दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों की गाड़ियाँ कचरे की चपेट में आकर सड़क पर कचरा फैल जाती है।

आत्माराम ने नगर निगम के उच्च अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे फ्री की रोटिया सेंकने में लगे हुए हैं और सफाई कर्मचारियों को फटकार लगानी चाहिए परंतु उनके हौसले बढ़ाने में अधिकारियों का हाथ है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा तनख्वाह ली जा रही है पर काम शून्य मात्र है।

आत्माराम ने कहा कि यदि नगर निगम से समाधान नहीं हुआ तो वे सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करेंगे और यदि फिर भी निवारण नहीं हुआ तो पीएम को एक पत्र के माध्यम से ईमेल करेंगे।
📲Get App