🔥 TRENDING पुणे पोलिसांची धडक कारवाई; दोघांना अटक... Village Councils in Chhattisgarh Bar C... Punjab Dear 50 Ranger Sunday Lottery R... Roundglass Academy clinches dramatic w... Punjab distributes 5 lakh property own... Train Services to Southern Assam, Thre...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

संत मरियम स्कूल में ब्रूस ली की 86वीं जयंती पर मार्शल आर्ट्स जन्मोत्सव

✍️ Reporter: Shamsher Ansari 🗓 29 Nov 2026, 07:14 PM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मेदिनीनगर के संत मरियम स्कूल में पलामू मार्शल आर्ट्स टाइगर्स एकेडमी के आयोजन में ग्रैंडमास्टर ब्रूस ली की 86वीं जयंती का जन्मोत्सव मनाया गया।

संत मरियम स्कूल में मना मार्शल आर्ट्स के महानायक ब्रूस ली का जन्मोत्सव
मेदिनीनगर में स्थित संत मरियम स्कूल में पलामू मार्शल आर्ट्स टाइगर्स एकेडमी के तत्वावधान में ग्रैंडमास्टर ब्रूस ली की 86वीं जयंती के अवसर पर जन्मोत्सव समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ITFCKF के चेयरमैन अविनाश देव थे।
इस अवसर पर अविनाश देव सहित पलामू प्रमंडल से पहुंचे मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षकों और बाल कराटेकारों ने ब्रूस ली के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया तथा उपस्थित सैकड़ों कराटेकारों पर पुष्पवर्षा की गई।
समारोह को संबोधित करते हुए अविनाश देव ने कहा कि ग्रैंडमास्टर ब्रूस ली केवल एक महान मार्शल आर्ट्स कलाकार ही नहीं, बल्कि साहस, अनुशासन, आत्मविश्वास, समर्पण और आत्मरक्षा के वैश्विक प्रतीक थे। उन्होंने अपने अद्भुत कौशल, कठिन परिश्रम और दूरदर्शी सोच से मार्शल आर्ट्स को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। उनका प्रसिद्ध संदेश पानी की तरह बनो आज भी पूरी दुनिया के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को प्रेरित करता है।
कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक क्योंशी संतोष कुमार ने किया। शिहान अजय कुमार ठाकुर, शिहान संजय पासवान, शिहान मो. सज्जाद हुसैन कादरी, सेंसाई शमशेर अंसारी, सेंसाई नटवर पाण्डेय, सेंसाई रंजन प्रसाद, सेंसाई गोल्डी कुमारी, सेंसाई संध्या कुमारी, सेंसाई कल्पना कुमारी एवं सेंसाई चांदनी कुमारी सहित पलामू प्रमंडल के अनेक प्रशिक्षक एवं कराटेकार उपस्थित थे।
📲Get App