🔥 ट्रेंडिंग બનાસકાંઠા જિલ્લામાં અંબાજી ગામની બેનની... पंजाब पुलिस कांस्टेबल 2026 परीक्षा शेड... पंजाब के नेता पर्गत ने कहा, कांग्रेस ज... नवम्बर 28 को दिल्ली में सोने और चांदी... गुवाहाटी पुलिस ने अनधिकृत अशोक स्तम्भ... वयोवृद्ध बौद्ध भिक्षु डॉ. ए पन्नासारा...
28 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
खेल

संत मरियम स्कूल के खिलाड़ियों ने मेरठ में राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में 1 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया

✍️ रिपोर्टर: Shamsher Ansari 🗓 28 नव. 2026, 07:55 PM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मेदिनीनगर, 22 नवंबर – संत मरियम स्कूल के छह खिलाड़ियों ने मेरठ में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

मेदिनीनगर, 22 नवंबर – राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता में संत मरियम स्कूल के छह खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

गौरव कुमार सिंह ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि उज्ज्वल राज, अभिषेक कुमार तिवारी और दीपक कुमार सिंह ने रजत पदक अपने नाम किए। युवराज कोरवा और आदित्य वर्धन ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

कराटे काई इंटरनेशनल के तत्वावधान में 22 नवंबर को मेरठ के जे.ए.एस. स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित इस प्रतियोगिता में संत मरियम की टीम मुख्य प्रशिक्षक क्योंशी संतोष कुमार के नेतृत्व में शामिल हुई। टीम मैनेजर की भूमिका सेंसाई शमशेर अंसारी ने निभाई।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
📲Get App