🔥 TRENDING डिग्बोई के नजिरा टीम मंदिर में बड़े पर... सुगौली में पल्स पोलिया अभियान का शुभार... सरपंचों नवीनतम अध्यक्ष गीतांजलि पांडे ने आंगनब... माहासी विधायक पर नवीनतम समाचार Dense Fog Blanket Korba After Continuo...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सुशासन दिवस कि तैयारी को लेकर रक्सौल जनता दल यूनाइटेड नगर कमिटी कि बैठक आयोजित

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 22 Nov 2026, 03:32 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

सुशासन दिवस की तैयारी को लेकर रक्सौल पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में जनता दल यूनाइटेड नगर कमिटी की बैठक नगर अध्यक्ष प्रदीप भारती कलवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 24 नवंबर 2026 को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन दिवस के अवसर पर मोतिहारी टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सन्नी पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में गाड़ी, मोटरसाइकिल, झंडा और बैनर के साथ मोतिहारी पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भागीदारी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस दौरान नगर प्रभारी वीरेंद्र सिंह, प्रखंड प्रभारी सह जिला महासचिव किशोरी पटेल, आदापुर प्रखंड प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता मो. एतेश्याम, प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, आदापुर प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल, जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश महासचिव दिनेश प्रसाद और उषा श्रीवास्तव सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे।

बैठक में विनय कुमार, विजय प्रसाद, शंभू पासवान, राजाराम सोनकर, राजेश आर्या, संतोष राउत, गणेश पांडेय, रियाजुद्दीन मियां, अशोक पटेल, सूरज श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, रामानंद पटेल, धर्मदेव सिंह पटेल और कपिलदेव राम सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📲Get App