🔥 TRENDING Teen dies after falling into well whil... Congress Leaders Call Atar Singh Bhada... देहरादून में घंटाघर के पास 6 दुकानों म... बीदर जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:... नई दिल्ली: पूसा परिसर में प्रधानमंत्री... बीदर जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सांसद डॉ.महेश शर्मा जी व विधायक पंकज सिंह जी द्वारा श्रीरामलीला महोत्सव का शुभांरभ,गणेश पूजन के साथ ग्यारह दिवसीय लीला मंचन का हुआ श्रीगणेश।
Entertainment

सांसद डॉ.महेश शर्मा जी व विधायक पंकज सिंह जी द्वारा श्रीरामलीला महोत्सव का शुभांरभ,गणेश पूजन के साथ ग्यारह दिवसीय लीला मंचन का हुआ श्रीगणेश।

✍️ Reporter: Rajesh Mandal 🗓 12 Oct 2026, 12:26 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Rajesh mandal

नोएडा।श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा रामलीला समिति द्वारा सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव-2026 का मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद डा॰महेश शर्मा जी एवं विधायक पंकज सिंह जी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया।श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग,अध्यक्ष धर्मपाल गोयल एवं महासचिव डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा व संस्था के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर और अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
श्रीरामलीला मंचन की शुरूआत श्रीगणेश पूजन एवं श्रीगणेश जी की वंदना के साथ हुई।गणेश वंदना में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रथम दृश्य में दिखाया गया कि नारद जी को अहंकार हो जाता हैं और भगवान अपने भक्त के अहंकार का समूल नाश करते हैं। भगवान विष्णु अपनी माया से एक माया नगरी बनाते हैं,जिसमें विश्वमोहनी नाम की राजकुमारी का स्वयंवर होता है।
नारद जी उस कन्या पर मोहित होकर उससे विवाह करना चाहते हैं और भगवान से सुन्दर स्वरूप मांगते हैं लेकिन भगवान उनको बंदर का स्वरूप प्रदान करते हैं।जब वह सभा में पहुंचते हैं तो शिवगण उनका मजाक उड़ाते हैं और वह कन्या भगवान विष्णु के गले में वरमाला डाल देती है।उपहास से क्रोधित नारद जी भगवान को श्राप दे देते हैं।
इधर लंका का राजा रावण राक्षसों के साथ ऋषि मुनियों पर अत्याचार करता हैं।
भगवान शिव माता पार्वती को श्रीराम कथा सुनाते हैं।इसी के साथ प्रथम दिवस की रामलीला का समापन भगवान श्रीराम की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि रामलीला के दूसरे दिन 12 अक्टूबर को देवताओं द्वारा विष्णु जी से प्रार्थना, राम जन्म,श्रीराम जी जन्म, विश्वामित्र आगमन,राक्षसों का अत्याचार, तड़का वध, सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार, आदि लीलाओं का मंचन किया जायेगा।
महासचिव डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि कल, 12 अक्टूबर 2026 को श्रीराम जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में भक्ति एवं संगीत से परिपूर्ण भजन जैमिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।इस विशेष अवसर पर प्रसिद्ध गायक *गगन राठौड़* एवं उनकी मंडली द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।कार्यक्रम का उद्देश्य प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव की खुशियों को भक्तिमय वातावरण में मनाना तथा सभी आयु वर्ग के श्रद्धालुओं को भक्ति रस से जोड़ना है।
रामलीला के अवसर पर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार गर्ग,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सह-कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल,चौधरी रविन्द्र सिंह,तरुणराज, पवन गोयल, बजरंग लाल गुप्ता, एस एम गुप्ता, गौरव मेहरोत्रा, मुकेश गोयल, मुकेश अग्रवाल, मनोज शर्मा, मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता,गिरिराज बहेडिया, चक्रपाणि गोयल, राजेश माथुर, सुधीर पोरवाल, अर्जुन अरोड़ा, आर के उप्रेती, साहिल चौधरी, मनीष गोयल, दयाशंकर तिवारी सहित श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के सदस्यगण व शहर के सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ रहे।
📲Get App