🔥 TRENDING भारत-नेपाल सीमा पर शादी के बाद नवदंपति... तुमच्यासाठी ताज्या बातम्यांची अपडेट सुल्तानगंज में 17से 20दिसंबर 7तक होगा... *“ ಬೀದರ ಜಿಲ್ಲಾ ಪೊಲೀಸ್, ಜನವಾಡಾ ಪೊಲೀಸರಿಂ... India Highlights Manufacturing and Exp... OTT Binge List: 5 Top Films & Shows St...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सासाराम के कैमूर पहाड़ी के गुफा में स्थित प्राचीन7गुप्ता धाम सी तीन देवी देवताओं के महत्वपूर्ण मूर्तियां हुई चोरी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 29 Nov 2026, 05:35 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सासाराम से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बड़ी खबर सासाराम से आ रही है। जहां कैमूर पहाड़ी के गुफा में स्थित प्राचीन गुप्ता धाम से तीन देवी देवताओं के महत्वपूर्ण मूर्तियां चोरी की घटना प्रकाश में आया है। मूर्ति चोरी की घटना सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना के सत्यापन के बाद ही वे इस चोरी की घटना की पुष्टि करेंगे। मंदिर के पुजारी का कहना है कि अष्टधातु की बनी पंचमुखी गणेश जी, लक्ष्मी जी एवं देवी दुर्गा की प्रतिमा चोरी चली गई है। चुकी यह इलाका काफी दुर्गम है और यहां मोबाइल इंटरनेट कुछ भी काम नहीं करता है। पुजारी का कहना है कि 20 नवंबर की रात को ही मूर्ति चोरी चली गई थी। लेकिन गुफा वाले मंदिर में पुजारी के अलावा कोई नहीं थे। उसके बाद लगातार तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश होती रही। ऐसे में पहाड़ी से निकलना मुश्किल हो गया। घटना के चार दिन के बाद वे पहाड़ी से निकलकर किसी तरह पास के उगहनी ओपी थाना पहुंचे। जहां मौखिक रूप से पुलिस को सूचना दी। उसके बाद आज 29 नवंबर को उगहनी थाना की पुलिस घटना के सत्यापन के लिए मंदिर पहुंची। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ है। मंदिर के पुजारी का कहना है कि चुकी अभी काफी कम लोग गुप्ता धाम पहुंच रहे हैं और पिछले दिनों मौसम खराब होने के कारण आवागवन पूरी तरह से ठप था। वही पुलिस अभी इस चोरी की घटना की पुष्टि नहीं कर रही है। बता दे की 20 नवंबर को ही दिनारा के प्रसिद्ध भलुनी भवानी देवी मंदिर में भी चोरों ने हाथ साफ किया था। मंदिर के महंत राजबली सिंह का कहना है कि 20 नवंबर के वारदात के बाद जब पहाड़ का मौसम ठीक हुआ तो 24 नवंबर को उन्होंने उगाहनी थाना जाकर पुलिस को सूचना दी जिसके 5 दिन के बाद आज पुलिस ने आकर जांच शुरू की है। वहीं दूसरी ओर सासाराम के एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार ने फोन पर बताया है कि जब तक वह घटना का खुद सत्यापन नहीं कर लेंगे इस वारदात की पुष्टि नहीं करेंगे।

बाईट राजबली सिंह (महंत) गुप्ताधाम, चेनारी।

बाईट पप्पू चौबे (पुजारी)
📲Get App