🔥 TRENDING સુરત મેટ્રો પ્રોજેક્ટ: રાંદેર વિસ્તારમ... हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले बदमाश गि... રાજકોટ સહિત રાજ્યભરમાં ગરમીનો પ્રકોપ,... અમદાવાદ: વેપારીના ઘરે થયેલી ચોરીનો ભેદ... દિલ્હીના વિરોધ પ્રદર્શનને પગલે સુરતથી... સુરતમાં મહેસૂલ વિભાગની હડતાળ: સિનિયર સ...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सासनी: आगरा अलीगढ़ मार्ग पर हनुमान चौकी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, टक्कर के बाद बाइक में लगी आग 2 युवकों की मौके पर मौत

✍️ Reporter: Harshit 🗓 09 Oct 2026, 05:34 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाथरस के सासनी में आगरा अलीगढ़ मार्ग पर हनुमान चौकी के पास बड़ा हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक में लगी आग, 2 बाइक सवारों की मौके पर ही मौत, शव इतने जले की शिनाख्त मुश्किल, पुलिस और दमकल ने आग पर पाया काबू।

हाथरस: आगरा अलीगढ़ मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्री हनुमान चौकी के निकट एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई और उसमें तुरंत आग लग गई। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। आग लगने से दोनों शव बुरी तरह जल गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सासनी पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाइक में लगी आग पर काबू पाया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
📲Get App