🔥 TRENDING जैथरा में प्रथम डांडिया नाइट गरबा महोत... Dynamic Hero Sriram’s ‘Ramabhadrudu’ m... Thalapathy Vijay's Fan Base Grows Beyo... North-East Monsoon Expected to Begin O... CapitaLand launches new data centre in... Tribal groups from 35 villages march t...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सरायरानक में स्वतंत्रता दिवस पर निकली प्रभात फेरी, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा विद्यालय परिसर
National

सरायरानक में स्वतंत्रता दिवस पर निकली प्रभात फेरी, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा विद्यालय परिसर

✍️ Reporter: Vaibhav Shrivastav 🗓 15 Aug 2026, 02:26 PM 👁 60
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सरायरानक में स्वतंत्रता दिवस पर निकली प्रभात फेरी, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा विद्यालय परिसर

हरदोई। जनपद हरदोई की ग्राम पंचायत सरायरानक में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान गांव के बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर समारोह की शोभा बढ़ाई।

प्रभात फेरी के दौरान ग्रामीणों और बच्चों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर में पहुंचने के बाद ‘वंदे मातरम्’ के नारों के साथ राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों की गूंज सुनाई दी। पूरे वातावरण में देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का भाव नजर आया।

समारोह के दौरान ग्रामीणों ने उपस्थित शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया। ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ देशभक्ति और संस्कारों की भावना विकसित करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री विनोद सिंह, संजय कुमार और अखिलेश सर सहित विद्यालय के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन किया गया।
📲Get App