🔥 TRENDING Malaysia Defeats China in Asian Champi... पटना में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’... Seven accused, including Nandan Yadav,... बिहार में सरकारी कामकाज को डिजिटल बनान... टाटा पॉवर हाऊस विज प्रकल्प बदलापूर येथ... Udaipur Diwali Fair Reschedules Poet C...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

सर्वजन कल्याण शिक्षण संस्थान को राष्ट्रीय सम्मान

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 27 Oct 2026, 02:06 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी की सर्वजन कल्याण शिक्षण संस्थान को राष्ट्रीय सम्मान देश के 100श्रेष्ठ एनजीओ में मिली जगह

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गया की सर्वजन कल्याण शिक्षण संस्थान को राष्ट्रीय सम्मान, देश के 100 श्रेष्ठ एनजीओ में मिली जगह

गया: गया की सर्वजन कल्याण शिक्षण संस्थान को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। संस्था का चयन ‘इंपैक्ट इंडिया सम्मानश्रेष्ठ 100 एनजीओ 2026’ के लिए हुआ है। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में संस्था को नेशनल अवार्ड प्रदान किया गया।

सम्मान लेकर गया लौटने पर संस्था के सचिव निखिल कुमार का गया एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। संस्था के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर अभिनंदन किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

संस्था पिछले 16 वर्षों से गया में शिक्षा, स्वच्छता, जनकल्याण और जनजागरूकता के क्षेत्र में निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है। समारोह में देश के 28 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। चयनित 100 एनजीओ में से छह प्रतिनिधियों को मंच पर स्थान दिया गया, जिनमें संस्था का प्रतिनिधित्व भी शामिल रहा।

संस्था के सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय सम्मान मिलने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने सामाजिक कार्यों का विस्तार करने के लिए आर्थिक सहयोग और फंडिंग की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उनका कहना है कि पर्याप्त सहयोग मिलने पर अधिक लोगों तक जनसेवा पहुंचाई जा सकेगी। इस सम्मान को गया के सामाजिक प्रयासों की राष्ट्रीय पहचान के रूप में देखा जा रहा है।
बाईट निखिल कुमार सचिव

गयाजी
📲Get App