🔥 ट्रेंडिंग केरल में KPSC घोटाले में IAS अधिकारी क... मिर्जापुर में परिवार के साथ देश और देश... कर्नाटक में पोड्दार प्लंबिंग ने ₹1,000... नवादा के रजौली थाना में दो आरोपी गिरफ्... कर्नाटक में विजयदशमी पर रैली के लिए RS... Three-Day Niyaz Sharif and Grand Langa...
24 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सूरौठ पंचायत समिति चुनाव: 85 नामांकन पत्र खारिज, 146 प्रत्याशी मैदान में

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 24 अक्टू. 2026, 08:22 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सूरौठ में नव गठित पंचायत समिति के लिए 231 नामांकन पत्रों की जाँच में 85 को निरस्त कर 146 उम्मीदवारों को वैध पाया गया।

सूरौठ में नव गठित शेरपुर-सूरौठ पंचायत समिति के लिए 231 नामांकन पत्रों की जाँच शनिवार को निर्वाचन विभाग की टीम ने की। जांच में 85 नामांकन पत्रों को राजनीतिक पार्टियों के सिंबल के अभाव और अन्य कारणों से निरस्त किया गया।

समीक्षा के बाद कुल 146 प्रत्याशी वैध पाए गए, जो 17 वार्डों में मैदान में हैं। रिटर्निंग ऑफिसर अशोक कुमार और चुनाव प्रभारी राजवीर सिंह डागुर ने बताया कि 165 अभ्यर्थियों ने 231 नामांकन दाखिल किए थे, परंतु 85 को निरस्त कर 146 ही वैध रहे।

नामांकन पत्रों की समीक्षा के दौरान रिटर्निंग अधिकारी अशोक कुमार, अतिरिक्त रिटर्निंग अधिकारी हरिशंकर शर्मा, चुनाव प्रभारी राजवीर सिंह डागुर, नॉमिनेशन टीम प्रभारी अरुण सिंह डागुर, सूरौठ थानाधिकारी सुमेर सिंह गुर्जर, जगर चौकी इंचार्ज हरिराम आदि प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। चुनाव प्रभारी ने बताया कि 26 अक्टूबर को शाम 3:00 बजे तक अभ्यर्थी नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे।

समीक्षा के बाद वार्ड 9 में सबसे अधिक 17 प्रत्याशी और वार्ड 15 में सबसे कम 2 उम्मीदवार पाये गये।
📲Get App