🔥 ट्रेंडिंग ਮਿਡਲ ਈਸਟ ਜੰਗ ''ਚ ਇਕ ਹੋਰ ਭਾਰਤੀ ਦੀ ਗਈ ਜਾ... हजारीबाग जिले के बड़कागांव और चरही में... लुधियाना में तलवारों से घर में घुसपैठ,... पाटीलिया में दो एएसआई और एक अन्य पर ब्... जालंधर के मिठाई दुकानों से फूड सेफ्टी... सागर: धसान नदी से 36 घंटे बाद डोमन लोध...
22 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सूरौठ में महिला पर्यवेक्षक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषाहार व भाषा विकास पर दिए निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 22 अक्टू. 2026, 06:30 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक शशि बाला ने सूरौठ परिक्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को ली। बैठक में पोषाहार वितरण, अपार आईडी निर्माण और बच्चों के भाषा विकास को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक शशि बाला ने बुधवार को सूरौठ परिक्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कस्बा सूरौठ के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 7 में आयोजित इस त्रैमासिक बैठक में पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं को पोषाहार वितरण, बच्चों की अपार आईडी बनाने, एफआरएस (FRS) तथा वजन-लंबाई की एंट्री के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में सूरौठ क्षेत्र की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही। इस अवसर पर पर्यवेक्षक शशि बाला, सीएमएफ सौभाग्य सहारिया, मोनू शर्मा और जितेंद्र शर्मा ने बच्चों के भाषा विकास के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों में सुनने, बोलने और समझने की क्षमता कैसे बढ़ाई जा सकती है, इसके अलावा सामाजिक व भावनात्मक विकास और वार्तालाप के महत्व पर भी चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया कि वे केंद्र पर खेल-खेल में बच्चों से बातचीत कर, कहानियां सुनाकर, कविताएं पढ़ाकर और चित्र दिखाकर उनकी भाषा को विकसित करें। बैठक के अंत में पर्यवेक्षक ने निर्देश दिया कि पोषाहार वितरण, वजन-लंबाई की एंट्री और अपार आईडी बनाने के कार्य को निर्धारित समय पर पूर्ण किया जाए।
📲Get App