🔥 ट्रेंडिंग સુરતમાં ચૈતર વસાવા ના ભાઈની ઝેરી દવા દ... हिमाचल उच्च न्यायालय ने 15 वर्ष से अधि... हिमाचल प्रदेश पुलिस ने स्कूल सुरक्षा क... भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-0 से हराया,... गोल्फ लिंकस सशस्त्र डाकौती केस में 50,... दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज में 1984...
02 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सौराष्ट्र के कैंसर मरीजों को अब मिलेगी विश्वस्तरीय उपचार सुविधा, अपने ही क्षेत्र में!

✍️ रिपोर्टर: Atul Thakor 🗓 02 नव. 2026, 08:42 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सौराष्ट्र के कैंसर मरीजों को अब मिलेगी विश्वस्तरीय उपचार सुविधा, अपने ही क्षेत्र में!

राजकोट स्थित एम्स में लगभग ₹39 करोड़ के भारत सरकार के निवेश से विकसित अत्याधुनिक रेडियोथेरेपी सुविधा का आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आदरणीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मैंने गांधीनगर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की।

इस अत्याधुनिक सुविधा में हाई एनर्जी लीनियर एक्सीलरेटर, वाइड-बोर सीटी सिम्युलेटर और HDR ब्रैकीथेरेपी यूनिट जैसी आधुनिक तकनीकें उपलब्ध कराई गई हैं। इससे कैंसर मरीजों को IMRT, VMAT और इमेज गाइडेड रेडियोथेरेपी जैसी उन्नत उपचार पद्धतियों का लाभ मिल सकेगा।

यह पहल विशेष रूप से सौराष्ट्र एवं आसपास के जिलों के ग्रामीण, अर्धशहरी और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मरीजों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। अब उन्हें बेहतर उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी।

आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जैसी पहल इस संकल्प को और मजबूती प्रदान कर रही है।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार का संकल्प है कि गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ और किफायती रूप में पहुंचें।
📲Get App