🔥 TRENDING Police Station Rape Case: 9 More Offic... New Web Series to Debut on OTT Platfor... Actress Aksha Pardasany and Husband Ka... Akshay Kumar and Saif Ali Khan’s Thril... Official teaser of "Swag Raja" unveile... 'State of Fear' Film Trailer Released...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सुरेश कुमार अग्रवाल बने जिला कांग्रेस कार्यालय के महामंत्री
Politics

सुरेश कुमार अग्रवाल बने जिला कांग्रेस कार्यालय के महामंत्री

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 11 Sep 2026, 08:18 PM 👁 96
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (शहर) के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार राठौर द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में विश्वास व्यक्त किया गया है कि सुरेश कुमार अग्रवाल कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा एवं सिद्धांतों के अनुरूप संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन तथा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत एवं पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल की अनुशंसा पर सुरेश कुमार अग्रवाल (जमनीपाली) को जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (शहर) के कार्यालय महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (शहर) के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार राठौर द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में विश्वास व्यक्त किया गया है कि सुरेश कुमार अग्रवाल कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा एवं सिद्धांतों के अनुरूप संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही, वे संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी संचालन तथा कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अपनी सक्रिय एवं रचनात्मक जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
सुरेश कुमार अग्रवाल की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस के नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनकी नियुक्ति से जिला कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति प्राप्त होगी।इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
📲Get App