शिक्षा
सरस्वती बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय नारौली डांग में में गांधी और शास्त्री जयंती का भव्य आयोजन
करौली के सरस्वती बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आप देख रहे हैं नीड 24 चैनल संवाददाता बुद्धिप्रकाश माली करौली के नारौली डांग स्थित सरस्वती बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोविंदनारायण जिंदल, समस्त शिक्षक वर्ग और विद्यार्थियों द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण के साथ किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंज उठा।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक गोविंदनारायण जिंदल ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी व 'जय जवान, जय किसान' के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि इन दोनों महापुरुषों के विचार आज के युग में भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं और विद्यार्थियों को अपने जीवन में ईमानदारी, देशप्रेम व अनुशासन को अपनाना चाहिए।
इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गांधी जी के प्रिय भजनों की सामूहिक प्रस्तुति दी और महापुरुषों के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाए। शिक्षकों ने भी राष्ट्र निर्माण में दोनों महान नेताओं के योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने देश की प्रगति और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।