🔥 TRENDING ଭିଜିଲାନ୍ସ ଜାଲରେ ବଲାଙ୍ଗିର ସରକାରୀ ITI କଲ... ਸਾਹਨੇਵਾਲ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ 'ਮਿਸ਼ਨ 2027' ਦੀ ਤਿਆਰ... Rahul Gandhi Accuses Government of Add... Two Deer Killed by Suspected Poachers... ಕನ್ನಡ ರಾಜ್ಯೋತ್ಸವ ಧ್ವಜಾರೋಹಣಕ್ಕೆ ಪೂರ್ವಭಾ... ਸਾਹਨੇਵਾਲ ਵਿੱਚ 'ਮਿਸ਼ਨ 2027' ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਤੇਜ...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

सरणाऊ में MYPL 2026 का उद्घाटन: 8 नवंबर से 24 टीमों की लॉटरी पूर्ण पारदर्शिता के साथ

✍️ Reporter: Jabraram 🗓 07 Nov 2026, 02:40 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सरणाऊ में 8 नवंबर से MYPL 2026 का उद्घाटन हुआ, जिसमें 24 टीमों की लॉटरी पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।

सरणाऊ में 8 नवंबर से MYPL 2026 का उद्घाटन हुआ, जिसमें 24 टीमों की लॉटरी पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। मेघवाल समाज खेल एवं युवा संगठन, रानीवाड़ा-सरनाऊ ने इस आयोजन का समन्वय किया।

आज कार्यकारिणी, सभी टीमों के कप्तान तथा समाज के वरिष्ठ लोगों की उपस्थिति में बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निम्न नियमों पर सहमति बनी। सभी टीमों से निवेदन है कि इनका पालन करें ताकि हमारा आयोजन सफल, शांतिपूर्ण और यादगार बने।

1. अंपायर का निर्णय अंतिम होगा। मैदान पर किसी भी विवाद की स्थिति में अंपायर का निर्णय ही अंतिम और सर्वमान्य माना जाएगा। सभी खिलाड़ियों से निवेदन है कि अंपायर के निर्णय का सम्मान करें। यही खेल की सच्ची भावना है।

2. नशा मुक्त मैदान, स्वच्छ आयोजन। हमारा आयोजन नशा मुक्त होगा। यदि किसी टीम का कोई भी खिलाड़ी नशे की हालत में पाया जाता है, तो पूरी टीम को मैदान से बाहर कर दिया जाएगा। आइए, हम सब मिलकर युवाओं को एक अच्छा संदेश दें।

3. समय की पाबंदी - टीम 30 मिनट पहले पहुंचे। सभी टीमों से निवेदन है कि अपनी टीम को निर्धारित समय से 30 मिनट यानि आधे घंटे पहले मैदान में पहुंचाएं, ताकि सभी मैच समय पर शुरू हो सकें और किसी भी टीम को इंतजार न करना पड़े।

4. पहचान पत्र साथ लाएं - ओरिजिनल आधार कार्ड। सभी खिलाड़ी अपना ओरिजिनल आधार कार्ड साथ लेकर आएं, फोटो कॉपी मान्य नहीं होगी। यदि किसी खिलाड़ी को लेकर कोई शंका होती है, तो उस स्थिति में जाति प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। इसलिए सभी खिलाड़ी अपना जाति प्रमाण पत्र भी साथ रखें, ताकि आपका मैच समय पर हो सके और कोई परेशानी न हो।

ये नियम किसी को रोकने के लिए नहीं, बल्कि आयोजन को सुचारू और सम्मानजनक बनाने के लिए हैं। खेल से जुड़ेंगे, शिक्षा से बढ़ेंगे और एकता से चलेंगे! मीडिया प्रभारी जबराराम परिहार 24news Jalore।
📲Get App