🔥 TRENDING સુરતમાં કિમ-પાલોદ હાઈવે પર ટ્રાફિક જામ... Jammu & Kashmir Sets Up Expert Panel t... Former J&K Minister Prem Sagar Aziz Re... Three senior officers remain above new... Punjab CM Mann Distributes 801 Governm... Bihar: Son Attacks Father with Stick i...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत आनंद नगर के सांदीपनि विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 03 Nov 2026, 02:38 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आनंद नगर के सांदीपनि विद्यालय में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में जिला न्यायाधीश अनिल चौधरी ने विद्यार्थियों को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया, जबकि विधिक सहायता अधिकारी दिलावर सिंह ने निःशुल्क सहायता योजना की जानकारी दी।

सांदीपनि विद्यालय, आनंद नगर में सोमवार शाम को आयोजित ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के अंतर्गत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और कानून के प्रति जागरूक करना था।

श्री अनिल चौधरी, जिला न्यायाधीश, विशेष रूप से उपस्थित रहे और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पॉक्सो अधिनियम, गुड टच‑बैड टच, साइबर अपराध तथा यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को यह भी समझाया कि किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि या असहज व्यवहार के प्रति चुप न रहें, बल्कि अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी अवश्य दें। इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सतर्कता बरतने तथा यातायात नियमों का पालन करने की भी उन्होंने समझाइश दी।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा, जिसमें बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश दिया गया। शिविर के दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

शिविर में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थीगण तथा पैरालीगल वॉलिंटियर्स भी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम को और भी प्रभावी बनाया गया।
📲Get App