🔥 ट्रेंडिंग इटली में डरावनी फिल्म 'सिंगिअले' की शू... कीस्टोन क्विल्टर्स की हैंडमेड क्विल्ट्... प्रभास की आगामी फिल्में देरी से रिलीज शेमरू कंटेंटिनो ने वैश्विक एयरलाइन्स म... मध्य प्रदेश में पांच आईपीएस अधिकारियों... निर्देशक अतली का एक साल का प्रोजेक्ट:...
07 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

सरकारी दफ्तर में शराबखोरी के आरोप पर कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली विभाग का पुतला फूंका

✍️ रिपोर्टर: Devendra Kumar पोया 🗓 07 नव. 2026, 06:28 AM 👁 12
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। बिजली विभाग के सरकारी कार्यालय में शराब मिलने और कथित शराबखोरी के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर ग्रामीण के अध्यक्ष लोमेन्द्र यादव ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी कार्यालय जनता की सेवा के लिए हैं, न कि शराबखोरी के लिए। शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

लोमेन्द्र यादव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष यासीन करानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📲Get App