🔥 TRENDING Horror Movie 'Cinghiale' Starts Filmin... Keystone Quilters Win Awards for Handm... Prabhas' Upcoming Films Face Delays Shemaroo Contentino Brings Indian Film... Five IPS Officers Reshuffled in Madhya... Director Atlee's Year-Long Project: Wh...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

सरकारी दफ्तर में शराबखोरी के आरोप पर कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली विभाग का पुतला फूंका

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 07 Nov 2026, 06:28 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। बिजली विभाग के सरकारी कार्यालय में शराब मिलने और कथित शराबखोरी के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर ग्रामीण के अध्यक्ष लोमेन्द्र यादव ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी कार्यालय जनता की सेवा के लिए हैं, न कि शराबखोरी के लिए। शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

लोमेन्द्र यादव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष यासीन करानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📲Get App