🔥 ट्रेंडिंग कलवा पूर्व, भास्कर नगर में साप्ताहिक ब... जहानाबाद अरवल के माननीय सांसद मगध सम्र... पियूष गोयल कहते हैं भारतीय नवाचार और इ... त्रिपुरा के मंत्री सुशांत चौधरी ने कहा... पीएम मोदी ने GTA VI को सराहा, कहा ‘भार... हिमाचल कांग्रेस में नई जिलों को लेकर व...
19 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

सरकारी चिकित्सक डॉ. चित्रलेखा गोस्वामी का भव्य सम्मान, नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने किया सम्मानित

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 19 नव. 2026, 01:56 PM 👁 32
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

स्थान: शारद हॉस्पिटल, जानकीपुरम गार्डन, कुर्सी रोड, लखनऊ। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम गार्डन, कुर्सी रोड स्थित शारद हॉस्पिटल – ए मल्टीस्पेशलिटी सेंटर में नमो नमो क्रांति फाउंडेशन की ओर से भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरकारी चिकित्सक डॉ. चित्रलेखा गोस्वामी को सम्मान-पत्र प्रदान कर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण और संगठन के विस्तार को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी ने कहा कि संगठन को मजबूत करना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। संगठन की एकजुटता और सक्रियता के माध्यम से समाजहित में बेहतर कार्य किए जा सकते हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष दिव्यांशी शुक्ला ने कहा कि वह बहुत जल्द प्रदेश के प्रत्येक जिले का दौरा करेंगी और महिला जिला अध्यक्षों से मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मजबूत करना ही समाज को मजबूत करना है। वहीं, जिला महामंत्री एवं जिला प्रभारी उन्नाव उषा दीक्षित ने कहा कि वह हमेशा अस्पताल के माध्यम से जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां एवं जांच की सुविधा उपलब्ध कराती रही हैं और भविष्य में भी गरीब एवं असहाय लोगों की सेवा का यह कार्य निरंतर जारी रखेंगी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लखनऊ रंजना दुबे ने भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए और सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। सम्मान समारोह के माध्यम से समाजसेवा, स्वास्थ्य सेवाओं और महिला सशक्तिकरण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
📲Get App