🔥 TRENDING शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस प... Seven-Day Anti-Vehicle Theft Drive Lau... BJP leader Brijesh Dubey's anticipator... SDM Babu in Sanwer Caught Demanding Rs... उरई भाजपा जिला कार्यालय में मतदाता जोड... RBI Releases Consolidated Guidelines f...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सरकंडा के साइंस कॉलेज मैदान में स्टंट के दौरान 8 साल के बच्चे को गंभीर चोट, पिता ने मांगा न्याय

✍️ Reporter: पत्रकार शत्रुघन चौधरी 🗓 27 Nov 2026, 07:56 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

साइंस कॉलेज मैदान में नाबालिकों द्वारा किए गए स्टंट के दौरान 8 साल के अर्हत प्रताप पटेल का सिर फट गया। घायल बच्चे के पिता अवधेश प्रताप पटेल ने प्रशासन से लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है।

22 नवंबर 2026 को साइंस कॉलेज मैदान, सरकंडा में एक दुर्घटना घटी जिसमें 8 साल के बच्चे को गंभीर चोटें आईं। घटना के समय तीन 13 साल के नाबालिक बच्चे वाहन पर बैठे हुए थे और लापरवाही से वाहन चला रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे 8 साल के बच्चे को टक्कर मार दी गई, जिससे उसका सिर फट गया। घायल बच्चे, अर्हत प्रताप पटेल को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल बच्चे के पिता अवधेश प्रताप पटेल ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि साइंस कॉलेज मैदान में अक्सर नाबालिक युवक स्टंट करते हैं, जिससे कई बार हादसे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि चोट के कारण उनके बेटे के भविष्य में और भी समस्याएं हो सकती हैं। इसी कारण उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि ऐसी लापरवाही दोबारा न हो और संबंधित जवाबदेहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि समाज के अन्य लापरवाह बाइकर्स को भी सबक मिल सके।

पिता ने बताया कि उन्होंने इस घटना की शिकायत कॉलेज के प्रिंसिपल से की है और ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से भी बात की है। सरकंडा थाने में इस मामले की पंजीकरण कर लिया गया है। परिवार की ओर से उम्मीद की जा रही है कि पुलिस विवेचक द्वारा उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके नाबालिक स्टंटबाज युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
📲Get App