🔥 TRENDING थाने महानगरपालिका: कलवा पूर्व में NDRF... 75 साल कि उम्र 5मोदी बने प्रधानमंत्री... AP Expands Employees Health Scheme to... 46,000 Police to Guard Panchayat and C... NDRF sends three Tamil Nadu teams to A... સાબરકાંઠાના તલોદ ST ડેપોમાં ત્રણ નવીન...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सरईकापा ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 17 में नाली का अभाव सड़क पर बह रहा गंदा पानी ग्रामीण परेशान

✍️ Reporter: Brijesh Kumar Lodhi 🗓 25 Nov 2026, 04:45 PM 👁 54
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शहडोल। जिले की ग्राम पंचायत सरईकापा के वार्ड क्रमांक 17 में नाली निर्माण नहीं होने के कारण रहवासियों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां घरों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे सड़क पर बहता रहता है जिससे सड़क पर गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी रहती है
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बहते गंदे पानी और कचरे के बीच से होकर उन्हें अपने घरों तक पहुंचना पड़ता है इससे आम जनता, बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है
ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर पंचायत स्तर पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है नाली निर्माण की आवश्यकता होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
📲Get App