🔥 TRENDING ಪರಂಪರಾ ರಕ್ಷಣಾ ದಿನದ ಆಚರಣೆಗೆ ಪೂರ್ವಭಾವಿ ಸ... राज्य स्तरीय प्रथम भगत सिंह कप ताइक्वा... ધાંગધ્રા ના જશાપર નારીચાણા ખાતે ૨૧ કરો... हरदोई के पिहानी में युवा द्वारा गोलीबा... मीना बड़ौदा में कलश यात्रा के साथ कथा... காரைக்குடியில் மருது பாண்டியர்கள் நினை...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सरगुजा में जल जीवन मिशन पर बड़ा सवाल! ₹1 1 करोड़ से अधिक खर्च के बावजूद ग्रामीणों को नहीं मिला नल-जल योजना का लाभ

✍️ Reporter: Mukesh Yadav 🗓 29 Nov 2026, 05:43 PM 👁 58
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दो साल बीतने के बाद भी घरों में पानी का इंतजार, आखिर करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी ग्रामीण प्यासे क्यों? कलेक्टर से जांच और कार्रवाई की मांग।

सरगुजा, छत्तीसगढ़।

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना (जल जीवन मिशन) को लेकर सरगुजा जिले में गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में योजना के तहत एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च किए जाने की जानकारी सामने आ रही है, लेकिन लगभग दो साल बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को योजना का वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब योजना के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, तो आखिर ग्रामीणों के घरों तक नियमित पेयजल क्यों नहीं पहुंच रहा है? क्या निर्माण कार्य अधूरे हैं, पाइपलाइन में तकनीकी खामियां हैं, पानी की टंकी तैयार नहीं हुई है या फिर विभागीय निगरानी में कमी है?

प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में योजना के क्रियान्वयन और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

कलेक्टर से जांच की मांग

ग्रामीणों के हित में सरगुजा कलेक्टर से मांग है कि संबंधित ग्रामों में नल-जल योजना के कार्यों की तकनीकी एवं वित्तीय जांच कराई जाए। स्वीकृत राशि, भुगतान, निर्माण की स्थिति, पाइपलाइन, पानी की टंकी और वास्तविक जलापूर्ति का भौतिक सत्यापन कराया जाए।

यदि जांच में लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द ग्रामीणों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

जनता से सीधा सवाल

1. क्या ग्रामीणों को नल-जल योजना से पानी मिलना चाहिए?
2. एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने के बाद भी पानी नहीं मिलना किसकी जिम्मेदारी है?
3. लगभग दो साल बाद भी योजना अधूरी क्यों है?
4. क्या सरगुजा कलेक्टर इस मामले में जांच के निर्देश देंगे?
5. आखिर ग्रामीणों को घरों में नल से पानी कब मिलेगा?

जनता का सवाल है कि योजना का उद्देश्य केवल पाइपलाइन बिछाना और राशि खर्च करना है या ग्रामीणों के घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना भी है?

NEED 24 NEWS |
📲Get App