🔥 TRENDING Two Killed as Torrential Rains and Thu... Man impersonating IAF officer cheats G... Gujarat CM launches 30 electric buses... Gujarat Villagers Use Mangroves as Nat... Coastal Karnataka prepares for Gauri‑G... Karnataka Suspends Pensions for 23 Lak...
13 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सरगुजा में 15 वर्षीय छात्र का शव पहाड़ी पर मिला, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी
Crime

सरगुजा में 15 वर्षीय छात्र का शव पहाड़ी पर मिला, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

✍️ Reporter: Pankaj sahu 🗓 25 Jul 2026, 08:24 PM 👁 28
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्र का शव टिहली पहाड़ पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। छात्र गुरुवार शाम घर से खेलने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शव पर गंभीर चोटों के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

Date: 25 July 2026
Location: Ambikapur, Surguja (Chhattisgarh)
Reported by:
Pankaj Sahu
Citizen Reporter | Need24 News

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा के एक 15 वर्षीय छात्र का शव टिहली पहाड़ पर मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में छात्र के चेहरे और पैरों पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही की जा सकेगी।
पुलिस के अनुसार, ग्राम सलका निवासी वीरेंद्र कंवर (15) गुरुवार शाम घर से खेलने की बात कहकर निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह भी परिजन और ग्रामीण उसकी खोजबीन में जुटे रहे।
इसी दौरान रिखी ग्राम स्थित टिहली पहाड़ पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने झाड़ियों के बीच छात्र का शव देखा। घटना की सूचना तत्काल गांव के सरपंच और उदयपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और अंबिकापुर से फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
प्रारंभिक जांच में छात्र के चेहरे पर गंभीर चोटों और पैरों पर घाव पाए गए हैं। घटनास्थल मृतक के घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
जांच के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्र घटना से पहले किन लोगों के संपर्क में था और वह पहाड़ी तक कैसे पहुंचा। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम तक वह अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसके बाद वह किसके साथ गया, इसकी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस उसके दोस्तों और सहपाठियों से पूछताछ कर रही है।
उदयपुर थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और मामले से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
Need24 News
Ambikapur | Surguja | Chhattisgarh
📲Get App