🔥 ट्रेंडिंग कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बा... മഴ:ശക്തമായ മഴ തുടരും: മലപ്പുറം ഉൾപ്പെട... तमिलनाडु के स्कूल के पानी की टंकी में... વિભાગ અંતર્ગત થતા વિવિધ નિર્માણ કાર્યો... मद्रास उच्च न्यायालय में सीएम विजय पर... इंस्टाग्राम संपर्क के बाद छात्रा पर अत...
08 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सपोटरा में चौथे चरण में होंगे पंचायत चुनाव, 16 नवंबर को पड़ेगा वोट
राजनीति

सपोटरा में चौथे चरण में होंगे पंचायत चुनाव, 16 नवंबर को पड़ेगा वोट

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 08 अक्टू. 2026, 04:40 PM 👁 28
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तहसील सपोटरा में 16 नवंबर को पड़ेगा वोट

सपोटरा। पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार सपोटरा तहसील में पंचायत चुनाव चौथे चरण में आयोजित किए जाएंगे। इस चरण में पंच एवं सरपंच पद के लिए 16 नवंबर 2026, सोमवार को मतदान होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पंच एवं सरपंच पद की मतगणना की जाएगी।
वहीं उपसरपंच पद का चुनाव 17 नवंबर 2026, मंगलवार को कराया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद गांवों में संभावित उम्मीदवारों और ग्रामीणों के बीच चुनाव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पंचायत चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशी अब नामांकन प्रक्रिया और चुनावी तैयारियों में जुटेंगे।
जिला परिषद एवं पंचायत समिति के लिए 14 नवंबर को मतदान
चौथे चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवंबर 2026, शनिवार को मतदान होगा। इनके लिए भी मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 16 नवंबर को पंच-सरपंच के मतदान के साथ ही गांवों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ होगी और मतदान के बाद मतगणना से परिणाम सामने आएंगे।
📲Get App