Local
संपूर्ण समाधान दिवस: 111 शिकायतें आईं, 15 का मौके पर हुआ निस्तारण
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 111 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 15 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।
सलेमपुर, देवरिया। तहसील सलेमपुर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने प्रत्येक शिकायतकर्ता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 111 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन शिकायतों में जांच या स्थलीय निरीक्षण आवश्यक है, उनका निस्तारण हर हाल में एक सप्ताह के भीतर किया जाए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। विशेष रूप से धारा 24, 34 और 116 से जुड़े प्रकरणों में अनावश्यक देरी नहीं करने को कहा।
डीएम ने राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर से मामलों की प्रभावी पैरवी करें और निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
समाधान दिवस में ग्राम तकिया धरहरा निवासी प्रदीप कुमार सिंह ने धारा 24 के आदेश के बावजूद जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की। वहीं बलिया दक्षिण निवासी विजय कुमार यादव ने मकान के बंटवारे की शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने मामलों में एसडीएम सलेमपुर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
मझौलीराज नगर निकाय क्षेत्र की निवासी राम सखी देवी ने चकमार्ग से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। इस पर डीएम ने नगर निकाय मझौलीराज के अधिशासी अधिकारी को नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सलेमपुर निवासी राधिका देवी ने आयुष्मान कार्ड और पेंशन का लाभ दिलाने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को पात्रता के आधार पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
समाधान दिवस में प्राप्त अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्धारित समयसीमा में निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर सीएमओ एसके सिन्हा, एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, तहसीलदार सुशील कुमार राजपूत, नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य, हरिप्रसाद, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह, उप संचालक चकबंदी पवन कुमार पांडेय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौजूद रहे।