🔥 TRENDING ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਵਿਧਾਨ ਸ... Shiv Prakash Warns MP BJP Unit: 'Posit... West Bengal to Appoint Coordinators fo... કાર‑બાઈક ટક્કરથી યુવતીને ગંભીર ઇજા, અમ... PM Modi Inspires IIT Kharagpur Student... Three Cyclones in Three Weeks: Bay of...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सेन समाज के 26 जोड़ े बंध े परिणय सूत्र में

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 22 Nov 2026, 01:59 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कुड़गांव | कस्बे मे ं डफलपुर मोड़ के पास शनिवार को सेन समाज विकास समिति ने तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया। इसम े ं सेन समाज के 26 जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराया गया। करौली और सवाई माधोपुर जिलों सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम मे ं पहुंचे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपोटरा विधायक हंसराज मीणा रहे। उन्होंन े सामूहिक विवाह को सामाजिक एकजुटता बढ़ान े और शादी में होने वाले अनावश्यक खर्च पर रोक लगाने का माध्यम बताया। मीणा ने सम्मेलन के लिए 51 हजार रुपये की सहायता राशि भी दी। सुबह धार्मिक कार्यक्रमों के तहत 151 कलशो ं की पूजा कराई गई। इसके बाद वरों को ट्रैक्टर-ट्रॉली मे ं बैठाकर शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा करौली-गंगापुर-सपोटरा सड़क मार्ग से होकर कुड़गांव के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए वापस विवाह स्थल पहुंची। लौटने के बाद वर-वधू का परिग्रहण संस्कार कराया गया।
📲Get App