🔥 ट्रेंडिंग ଫେବୃଆରୀ ୧୬ରୁ ସିବିଏସଇ ଦଶମ ଓ ଦ୍ୱାଦଶ ପରୀକ... कश्मीर में दिवाली के लिए पीएम पैकेज, प... चेंनई में सोने की कीमत 7 नवंबर को बढ़ी... સુરતમાં કહેર પર્વત પાટિયા વિસ્તારમાં બ... କଣ୍ଟାମାଳ ବିଡିଓ ନିଲମ୍ବିତ कांग्रेस ने अग्निपथ योजना समाप्त करने...
07 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

समस्तीपुर में मध निषेध विभाग कि टीम ने एक ट्रक से 50लाख कि शराब पकड़ी

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 07 नव. 2026, 12:59 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एन एच 322स्थित नीलकंठ ढाबा के पास एक संदिग्ध ट्रक 442कार्टून विदेशी शराब बरामद किया

समस्तीपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

समस्तीपुर सेब की खेप के नीचे शराब की खेपः एक्साइज डिपार्टमेंट ने 50 लाख की शराब पकड़ी।

बंगाल नंबर की गाड़ी जब्त, ड्राइवर समेत तस्कर फरार बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की तस्करी पर लगाम नहीं लग रही है। शराब कारोबारी पुलिस और उत्पाद विभाग की नजरों से बचने के लिए तस्करी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं।
ताजा मामला समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है, जहां सड़े-गले सेब और खाली कार्टनों की आड़ में पंजाब निर्मित विदेशी शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही थी।
उत्पाद विभाग की टीम ने रात्रि गश्ती के दौरान छापेमारी कर शराब से भरा डीसीएम ट्रक जब्त किया है। ट्रक से कुल 442 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई है। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है।संदिग्ध डीसीएम को रोककर तलाशी लेने के दौरान मिली खेप
उत्पाद विभाग की टीम ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एनएच-322 स्थित नीलकंठ ढाबा के समीप एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली। ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर पश्चिम बंगाल का बताया गया है।
तलाशी के दौरान ट्रक में ऊपर से सड़े-गले सेब, सेब के कार्टन और खाली क्रेट रखे मिले। इनके नीचे छिपाकर विदेशी शराब की खेप रखी गई थी। जांच के दौरान तीन विदेशी ब्रांड की कुल 442 कार्टन शराब बरामद की गई।तस्करी के लिए अपनाया था नया तरीका
शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की आंखों में धूल झोंकने के लिए ट्रक में सड़े-गले सेब और खाली कार्टन रखे थे, ताकि बाहर से देखने पर किसी को शराब की खेप होने का शक नहीं हो। हालांकि, उत्पाद विभाग की सतर्कता से तस्करी की यह कोशिश नाकाम हो गई। कार्रवाई के दौरान ट्रक और शराब को जब्त कर लिया गया, जबकि चालक और कारोबारी मौके से फरार हो गए।
एक्साइड एसपी बोले- फरार मालिक, ड्राइवर, तस्कर की पहचान की कोशिश जारी
उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शराब की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ विभाग लगातार अभियान चला रहा है। रात्रि गश्ती के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ डीसीएम ट्रक जब्त किया गया है।फरार वाहन मालिक, चालक और तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। सभी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
छापेमारी दल का नेतृत्व सहायक अवर निरीक्षक संजीत कुमार पासवान कर रहे थे। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा है।
📲Get App