🔥 TRENDING ગુજરાતમાં 7 દિવસ સુધી વરસાદની આગાહી, 5... रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बहनों को बड... Ram Gopal Varma Begins Shoot of 'Polic... India Today Debuts Tamil YouTube News... Tamil Nadu CM Announces 100% Crop Loan... Annamalai Hails TVK's First 100 Days,...
17 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 17 Aug 2026, 04:14 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

उरई/जालौन। सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) के अवसर पर तहसील माधौगढ़ में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं। अधिकारियों ने विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों का मौके पर सत्यापन कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
📲Get App