अपराध
सेमापुर पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा और बाइक के साथ कुख्यात तस्कर को दोबारा जेल भेजा
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
सेमापुर में पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा और एक बाइक बरामद कर कुख्यात तस्कर को पुनः जेल भेजा।
कटिहार, 22 सितंबर: कटिहार पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सेमापुर थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
21 सितंबर की शाम सेमापुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम छोटी टेंगरिया (वार्ड नं.-10) में दो व्यक्ति अपने घर पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस बल द्वारा चिन्हित स्थान पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दोनों व्यक्तियों को पुलिस बल ने घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध गांजा, तस्करी में प्रयुक्त बाइक और तौलने वाला इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
हनीफ, पिता- तयब अली थाना- सेमापुर, जिला- कटिहार)
समीम, पिता- स्व० नसीरूद्दीन,थाना- सेमापुर, जिला- कटिहार)
बरामद सामानों की सूची:
अवैध गांजा: 4.30 किलोग्राम
मोटरसाइकिल: 01
इलेक्ट्रॉनिक तराजू: 01
अभियुक्त हनीफ का आपराधिक इतिहास:
बरारी (सेमापुर) थाना कांड संख्या- 29/97 (धारा- 376/379/341/342/331 IPC)
बरारी (सेमापुर) थाना कांड संख्या- 04/25 (धारा- 20/22 NDPS Act)
पुलिस द्वारा कांड दर्ज कर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कटिहार से राजू चौधरी उर्फ राजेश अग्रवाल की रिपोर्ट