🔥 TRENDING Former AIADMK MLA Seeks Speaker’s Appr... Satna in Red Alert as Mandakini River... Madhya Pradesh Governor Supports Move... Madhya Pradesh Braces for Heavy Rain a... West Bengal Implements New Civic Rules West Bengal Launches Cleanliness Drive...
01 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सम्मन, बीडब्ल्यू व एनबीडब्ल्यू की समयबद्ध तामील सुनिश्चित करने पर दिया जोर

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 31 Aug 2026, 01:56 PM 👁 18
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लंबित अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर न्यायालयीन प्रक्रिया को गति देने के निर्देश

उरई। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा 30 अगस्त 2026 को पुलिस लाइन उरई स्थित सभागार में जनपद के कोतवाली एवं थानों के कोर्ट पैरोकारों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में माननीय न्यायालयों में प्रचलित एवं लंबित अभियोगों की पैरवी तथा न्यायालय से जारी सम्मन, बीडब्ल्यू एवं एनबीडब्ल्यू की समयबद्ध तामील सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित कोर्ट पैरोकारों को निर्देशित किया कि न्यायालयीन मामलों में प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण पैरवी सुनिश्चित की जाए तथा लंबित अभियोगों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही न्यायालय द्वारा जारी सम्मन, बीडब्ल्यू एवं एनबीडब्ल्यू की समयबद्ध तामील कराते हुए संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गोष्ठी के दौरान न्यायालयीन कार्यों में तेजी लाने, अभिलेखों को अद्यावधिक रखने तथा अभियोगों की नियमित समीक्षा करते हुए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के लिए कहा गया।
📲Get App