🔥 TRENDING SAD Government to End ‘Inspector Raj’... Punjab Women Cyclists Set New Records,... Newborn’s Body Discovered in Bush Near... Guna District Court Orders Rs68 Lakh C... 16-Year-Old Runs Away Over Unfulfilled... Jaipur dairy plant sealed after 35,000...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल 7 अक्टूबर को पहुंचेंगे सलेमपुर
Politics

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल 7 अक्टूबर को पहुंचेंगे सलेमपुर

✍️ Reporter: Sandeep Kumar 🗓 03 Oct 2026, 10:28 PM 👁 360
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल आगामी 7 अक्टूबर को सलेमपुर का दौरा करेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

सलेमपुर, देवरिया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल आगामी 7 अक्टूबर को सलेमपुर पहुंचेंगे। वह नगर स्थित ओम मंडपम मैरिज हाल, मेन रोड सलेमपुर में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11 बजे किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष हरे राम यादव ने बताया कि सम्मेलन में पार्टी के बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, जोन प्रभारी, पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।

प्रदेश अध्यक्ष के प्रस्तावित आगमन को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्यास यादव अपनी टीम के साथ सलेमपुर पहुंचे और पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक की। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल ओम मंडपम मैरिज हाल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा भी लिया।

तैयारी बैठक में पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, राष्ट्रीय सचिव ओपी यादव, विधानसभा अध्यक्ष हरे राम यादव, मंजूर आलम, रंजना भारती, विमलेश पाल, मालवीय प्रसाद निर्मल, विजय यादव, मनोज लारी, पवन प्रधान, सोनू पांडेय, पंकज श्रीवास्तव, देवराज यादव, गोरख यादव, योगेश यादव, राजकुमार गौण, धनंजय यादव, शहबाज आलम, मिथिलेश यादव, चंद्रपाल यादव और डॉ. कमल सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📲Get App