🔥 TRENDING India Today Fact‑Check: Are Gandhi Fam... Telangana Announces Comprehensive Scho... Indian Army Treats 4,000+ in Rairangpu... Odisha HC Halts Hockey India Elections... OPSC Announces 340 ASO Posts; Registra... अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा ज...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलीं रिम्पल नरूला गुप्ता, दीपावली मिलन में उमड़े क्षेत्रवासी

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 06 Nov 2026, 11:53 PM 👁 31
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कैंपों से लेकर कॉलोनियों तक दीपावली की खुशियां, रिम्पल नरूला गुप्ता ने किया भव्य मंगल मिलन

दक्षिण दिल्ली,कालकाजी। दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए कालकाजी की प्रख्यात समाजसेविका रिम्पल नरूला गुप्ता ने क्षेत्र के निवासियों के साथ दीपावली मंगल मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सुधार कैंप, सर्वोदय कैंप, आदर्श कैंप सहित क्षेत्र के विभिन्न कैंपों से बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए।

इस आयोजन में समाज के हर वर्ग की भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंघल, कालकाजी विधानसभा के बीएलए-1 संजय अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर रिम्पल नरूला गुप्ता ने कहा कि त्योहार केवल खुशियां मनाने का अवसर नहीं होते, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को आपस में जोड़ने और एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने का भी माध्यम हैं। उनका उद्देश्य हमेशा यही रहा है कि क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक परिवार के साथ आत्मीय संबंध बने रहें और जरूरत के समय सभी एक-दूसरे के साथ खड़े हों।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को मिठाई वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। इस मंगल मिलन ने आपसी सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का खूबसूरत संदेश दिया।
📲Get App