🔥 TRENDING Mangalore University Launches Free Sta... CRPF રેલી REDP-2026નું અરવલ્લીમાં હાર્... Kannada Actor Chetan Wins Best Debutan... ओतुर मार्केटमध्ये तरकारी भाजीपाल्याची... Tea Planter Honored with Assam Gaurav... BMRCL Launches Free Digital Health Kio...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सालोदा आरओबी की रोड लाइट चालू कराने के लिए एसडीएम ने दिए निर्देश

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 24 Oct 2026, 08:58 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गंगापुर सिटी | सालोदा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर बंद पड़ी रोड लाइट चालू कराने के लिए उप जिला कलेक्टर विनोद कुमार ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि वार्ड 45 के पार्षद विकास ठेकला ने इस संबंध में परिवाद प्रस्तुत कर रोड लाइट चालू कराने की मांग की थी। परिवाद पर संज्ञान लेते हुए उप जिला कलेक्टर ने संबंधित विभाग को शिकायत में वर्णित तथ्यों की नियमानुसार जांच कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तीन दिन में कार्रवाई पूरी कर परिवादी को अवगत कराने और कार्रवाई की रिपोर्ट उप जिला कलेक्टर कार्यालय में भिजवाने के लिए कहा है।
📲Get App